केदारनाथ धाम हेली टिकट बुकिंग का काउंटडाउन खत्म, आज 6 बजे से शुरू..

केदारनाथ धाम हेली टिकट बुकिंग का काउंटडाउन खत्म, आज 6 बजे से शुरू..

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हेली सेवा के जरिए बाबा केदार के दर्शन करने की योजना बना रहे यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। हेलिकॉप्टर टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के दिशा-निर्देशों के तहत आईआरसीटीसी ने हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। शनिवार यानी आज आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में आगे की तिथियों के लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी हेली सेवा की भारी मांग को देखते हुए शुरुआती मिनटों में ही टिकट फुल होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में यात्रियों को समय से पहले तैयारी रखने की सलाह दी गई है।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि इस बार 100 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। किसी भी ऑफलाइन या एजेंट के माध्यम से टिकट उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पारदर्शिता बनाए रखने और दलालों की भूमिका खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि फर्जी वेबसाइटों और धोखाधड़ी से बचें। हेली टिकट की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही करें। किसी भी अन्य लिंक या वेबसाइट के जरिए बुकिंग करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रशासन का कहना है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और आसान बुकिंग सुविधा मिल सके। हेली सेवा के जरिए कम समय में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

 

 

 

Related Posts

देहरादून को मिलेगी बड़ी हवाई सौगात, वाराणसी-प्रयागराज-अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी..

देहरादून को मिलेगी बड़ी हवाई सौगात, वाराणसी-प्रयागराज-अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी..       उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों…

हर जिले में बनेंगे आदर्श कौशल केंद्र, युवाओं को मिलेगा सुनिश्चित रोजगार..

हर जिले में बनेंगे आदर्श कौशल केंद्र, युवाओं को मिलेगा सुनिश्चित रोजगार..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *