हरिद्वार में हाई अलर्ट, सीएम धामी ने गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा..

हरिद्वार में हाई अलर्ट, सीएम धामी ने गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा..

 

 

उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सुबह से ही जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां तैयारियों की समीक्षा में जुटी रहीं। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम सुबह लगभग 10:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे सीधे बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर गए और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है और संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में देहरादून लौट गए, जहां वे अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है और हर स्तर पर निगरानी जारी है।

 

 

 

Related Posts

चारधाम यात्रा के लिए 600 वाहन तैयार, तकनीकी जांच के बाद मिली मंजूरी..

चारधाम यात्रा के लिए 600 वाहन तैयार, तकनीकी जांच के बाद मिली मंजूरी..       उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन और…

केदारनाथ धाम हेली टिकट बुकिंग का काउंटडाउन खत्म, आज 6 बजे से शुरू..

केदारनाथ धाम हेली टिकट बुकिंग का काउंटडाउन खत्म, आज 6 बजे से शुरू..       उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट…