ब्रेकिंग न्यूज़

दूरस्थ इलाकों की गर्भवती महिलाओं को राहत, निशुल्क हेली सेवा से अब तुरंत अस्पताल पहुंचना संभव..

ब्रेकिंग न्यूज़

दूरस्थ इलाकों की गर्भवती महिलाओं को राहत, निशुल्क हेली सेवा से अब तुरंत अस्पताल पहुंचना संभव..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक सकारात्मक और राहत भरी खबर सामने आई है। पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में निशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल से अब आपात स्थिति में महिलाओं को तेजी से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाया जा सकेगा। यह सेवा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। सेवा की शुरुआत के साथ ही एक गर्भवती महिला को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर इसका सफल संचालन भी किया गया। जखोली क्षेत्र से एक महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां सड़क मार्ग सीमित या बाधित रहता है। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा जीवन रक्षक साबित हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल “दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा” के संकल्प के तहत शुरू की गई है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से इस योजना को जमीन पर उतारा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की हेली सेवा से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह राज्य के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Related Posts

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..       उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ घाटी में स्थित मां कालीशिला का धाम धार्मिक आस्था,…

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी..

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी.. 14 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी..         उत्तराखंड: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *