ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी..

शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले शिक्षकों और अन्य विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही, कार्रवाई की जानकारी निदेशालय को भेजना भी अनिवार्य किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के नियम 3(1), 3(2) और 7 के प्रावधानों का उल्लंघन हो सकती हैं। निदेशालय के मुताबिक, इस तरह की टिप्पणियों से विभाग की छवि प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को साक्ष्यों के साथ भेजना होगा प्रस्ताव
निर्देशों के तहत संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर अनुचित या अनर्गल टिप्पणियां करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को चिह्नित करना होगा। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी को भेजना होगा। इसके अलावा, संबंधित प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भी उपलब्ध करानी होगी, ताकि मामलों की निगरानी की जा सके।

फरवरी में भी जारी हुए थे निर्देश
सोशल मीडिया पर टिप्पणियों को लेकर शिक्षा विभाग पहले भी निर्देश जारी कर चुका है। इसी साल 23 फरवरी को जारी आदेश में भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के तहत कार्रवाई करने को कहा गया था। उस समय भी संबंधित अधिकारियों को साक्ष्यों सहित प्रस्ताव नियुक्ति प्राधिकारी को उपलब्ध कराने और निदेशालय को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे। अब नए निर्देशों के जरिए विभाग ने इस मामले में सख्ती बरतने का रुख स्पष्ट किया है।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *