तीलू रौतेली जयंती पर 13 महिलाओं का होगा सम्मान, सीएम धामी करेंगे पुरस्कार प्रदान..

तीलू रौतेली जयंती पर 13 महिलाओं का होगा सम्मान, सीएम धामी करेंगे पुरस्कार प्रदान..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 8 अगस्त को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में तीलू रौतेली पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। यह सम्मान हर वर्ष वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उन महिलाओं और किशोरियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, महिला कल्याण, संस्कृति, स्वरोजगार, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

इस वर्ष पुरस्कार के लिए राज्यभर से कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न जिलों से आए आवेदनों की गहन जांच और चयन प्रक्रिया के बाद 13 महिलाओं को सम्मान के लिए चुना गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया में पात्रता, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान जैसे विभिन्न मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।जिलावार प्राप्त आवेदनों की बात करें तो अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से 8, चमोली से 12, चंपावत से 12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी गढ़वाल से 8, पिथौरागढ़ से 13, रुद्रप्रयाग से 11, टिहरी गढ़वाल से 13, ऊधम सिंह नगर से 11 तथा उत्तरकाशी से 24 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। इनमें से अंतिम रूप से 13 महिलाओं का चयन किया गया। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए भी प्रदेशभर से अच्छी संख्या में आवेदन पहुंचे। इस श्रेणी में कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से उत्कृष्ट सेवाओं और कार्य प्रदर्शन के आधार पर 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किए जाने के लिए चुना गया है।

सरकार का मानना है कि ऐसे सम्मान न केवल महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक संदेश भी पहुंचाते हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार आज उत्तराखंड की महिलाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है और हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।8 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री स्तर से कार्यक्रम को मंजूरी भी मिल चुकी है।

 

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *