केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा, यात्रियों की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता..

केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा, यात्रियों की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता..

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सरकार की ओर से यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। संबंधित विभागों की टीमें व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर
समीक्षा बैठक में यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी चर्चा का प्रमुख विषय रही। प्रभारी सचिव ने कहा कि यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चरों के संचालन को लेकर भी प्रशासन को निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी सचिव ने कहा कि पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार हो और उनके संचालन में तय नियमों का पालन किया जाए। सरकार का फोकस यात्रा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने पर है।

 

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *