सीएम धामी की अगुवाई में 18वीं बार उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी..

सीएम धामी की अगुवाई में 18वीं बार उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी..

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट का किया लोकार्पण..

प्रधानमंत्री का 28वां उत्तराखंड दौरा, विकास परियोजनाओं को दी सौगात..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 28वें उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया तथा टिहरी में देश के पहले 1,000 मेगावाट वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर देवभूमि उत्तराखंड में भारी उत्साह देखा गया। प्रदेश सरकार ने लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की थीं।

मुख्य परियोजनाएं..

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: कुल 213 किलोमीटर लंबा, 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर। अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में तय हो सकेगा। इसकी प्रमुख खासियत 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है, जिसमें 2 एलीफेंट अंडरपास और 6 एनिमल पास शामिल हैं। परियोजना की कुल लागत लगभग 11,963 करोड़ रुपये है।

टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज संयंत्र: 1,000 मेगावाट क्षमता वाला देश का पहला ऐसा संयंत्र, जो टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है। यह ऊर्जा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए साउंड और लाइट बैरियर भी लगाए गए हैं, जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष कम होगा।

पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव..
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला दौरा 11 सितंबर 2015 को ऋषिकेश रहा था। तब से अब तक वे केदारनाथ की पांच बार, बद्रीनाथ और मुखबा सहित कई धामों की यात्रा कर चुके हैं। वे उत्तराखंड के तीर्थाटन और पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। उनके दौरों के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में ₹2 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, रोपवे परियोजनाएं और अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाएं उनकी दूरदर्शिता का परिणाम हैं। इस दौरे से पहले सीएम धामी के कार्यकाल में पीएम मोदी 17 बार उत्तराखंड आ चुके थे। हर बार उन्हें राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान और स्थानीय उत्पाद भेंट किए गए। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर निर्मित 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का अंतिम 20 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश के शिवालिक वन प्रभाग तथा उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून वन प्रभाग के घने वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

मुख्य खासियतें..

एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो वन्य जीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगा।

हाथी अंडरपास सहित अन्य वन्य जीव पास का निर्माण किया गया है।

साउंड बैरियर और लाइट बैरियर जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे शोर और प्रकाश प्रदूषण का प्रभाव न्यूनतम रहेगा।

परियोजना के अंतर्गत 165.5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिपूरक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 1.95 लाख पेड़ लगाए गए। सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देशन में 40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि से इको-रेस्टोरेशन के कार्य भी किए जा रहे हैं।

पर्यावरणीय लाभ..

अगले 20 वर्षों में 240 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी (लगभग 60-68 लाख पेड़ों के बराबर)।

19 प्रतिशत ईंधन की बचत का अनुमान लगाया गया है।

तकनीक ने बचाए 33,840 पेड़..
परियोजना के निर्माण के दौरान शुरू में 45 हजार पेड़ काटने की बात कही गई थी, लेकिन बेहतर तकनीक और वैज्ञानिक नियोजन से केवल 11,160 पेड़ काटने पड़े। इस तरह 33,840 पेड़ बच गए।

 

 

Related Posts

आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू, प्रशासन ने तेज की तैयारियां..

आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू, प्रशासन ने तेज की तैयारियां..     उत्तराखंड: चीन सीमा से सटे पवित्र आदि कैलाश और ॐ पर्वत की यात्रा को लेकर इस…

उत्तराखंड में मदरसों की जांच तेज, बाहरी राज्यों के बच्चों की एंट्री पर उठे सवाल..

उत्तराखंड में मदरसों की जांच तेज, बाहरी राज्यों के बच्चों की एंट्री पर उठे सवाल..       उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के मदरसों को लेकर बड़ा कदम उठाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *