पुलिस महकमे में फेरबदल, प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 सीओ की भी हुई तैनाती..

पुलिस महकमे में फेरबदल, प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 सीओ की भी हुई तैनाती..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस विभाग में अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने एक आईपीएस अधिकारी समेत कुल 14 पुलिस अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए। नई तैनाती पाने वालों में एक सहायक पुलिस अधीक्षक, पदोन्नति के बाद जिम्मेदारी संभालने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक और प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर और लव शर्मा को नैनीताल भेजा गया है। इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है। पुलिस मुख्यालय की ओर से यह तैनाती विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है। संबंधित अधिकारियों को अब अपनी नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

 

 

 

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..     उत्तराखंड: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 23…

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..     उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *