ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन..

ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन..

समृद्धि और शनाया बनीं गोल्डन गर्ल्स..

 

उत्तराखंड: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 15वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी ने जीती, जबकि बालक वर्ग में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी ने बाजी मारी। ओवरऑल टीम ट्रॉफी पर शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने कब्जा किया। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपने कौशल और प्रदर्शन के दम पर पदक जीतने के लिए मुकाबला किया।

समृद्धि और शनाया ने जीते तीन-तीन स्वर्ण
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में समृद्धि शर्मा और शनाया सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर कैटेगरी में समृद्धि शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, मिनी-2 कैटेगरी में शनाया सुधांशु ने भी तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। प्रतियोगिता में बालिकाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनकी संख्या बालकों से अधिक रही और खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रदेश के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, दून इंटरनेशनल स्कूल, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ्स अकादमी, सन वैली स्कूल, पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार, माउंट फोर्ट अकादमी, द एशियन स्कूल, हिलग्रेंज स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, शेरवुड कॉलेज नैनीताल और दून जिम्नास्टिक अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के कुल 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *