ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम धामी ने दी मंजूरी, राज्य कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर..

ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम धामी ने दी मंजूरी, राज्य कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। केंद्र सरकार की ओर से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसी फैसले के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब राज्य के पात्र कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा।

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ

सरकार के इस फैसले का दायरा केवल नियमित राज्य कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत वेतन प्राप्त करने वाले पात्र कार्मिक भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के दायरे में शामिल होंगे।

चार महीने का एरियर भी मिलेगा नकद

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिलेगा। शासन की स्वीकृति के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते का अंतर नकद भुगतान के रूप में दिया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। महंगाई के बीच डीए में हुई इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में भी इजाफा होगा।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *