जौलीग्रांट से चारधाम हेली सेवा शुरू: केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए 20 मई तक सभी सीटें फुल

देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। आज सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने करीब 7 बजे 16 श्रद्धालुओं को लेकर पहली उड़ान भरी। यह लगातार चौथा साल है जब जौलीग्रांट से इन दोनों प्रमुख धामों के लिए हेली सेवा संचालित की जा रही है।

कंपनी के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो हेलीकॉप्टर रोजाना दो चक्कर लगाएगा, जिससे लगभग 40 श्रद्धालु प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 मई तक की सभी बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

यह हेली सेवा मानसून शुरू होने से पहले, यानी करीब 15 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद बारिश के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा और फिर सितंबर के मध्य या अंत में दोबारा शुरू किए जाने की योजना है।

Related Posts

बारिश से क्षतिग्रस्त पुल का गणेश जोशी ने लिया जायजा..

बारिश से क्षतिग्रस्त पुल का गणेश जोशी ने लिया जायजा.. एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश..       उत्तराखंड: चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के…

बाइक की डिलीवरी लेकर निकला था Aashu UK Rider, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा..

बाइक की डिलीवरी लेकर निकला था Aashu UK Rider, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा..     उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग से जुड़े वीडियो के लिए पहचान बनाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *