ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें स्वीकृत..

ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें स्वीकृत..

शासन ने जारी किया आदेश..

 

 

 

उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता प्रदान कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। मान्यता मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से इस सत्र से पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए 100-100 सीटों का प्रस्ताव एनएमसी को भेजा गया था।

प्रस्ताव के आधार पर एनएमसी की टीम ने दोनों मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आयोग ने कुछ कमियां चिन्हित की थीं, जिसके चलते शुरुआती चरण में दोनों संस्थानों को मान्यता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज में पाई गई कमियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी की और एनएमसी के समक्ष दोबारा अपील प्रस्तुत की। सुनवाई के बाद आयोग ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने एनएमसी के फैसले पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही शुरू कराया जाए। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *