केदारनाथ यात्रियों के लिए राहत की खबर, हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा..

केदारनाथ यात्रियों के लिए राहत की खबर, हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। इस बार हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को किराये में बढ़ोतरी नहीं किए जाने से राहत मिलेगी। हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 7 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया गया है। यात्रा के पहले चरण में अलग-अलग हेलीपैड से केदारनाथ आने-जाने के किराये में बदलाव किया गया था।

वर्तमान में गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए आने-जाने का किराया 12,154 रुपये निर्धारित है। वहीं फाटा से केदारनाथ का राउंड ट्रिप किराया 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये है। पिछले साल के मुकाबले गुप्तकाशी से हेली सेवा के किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि, सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए किराया 2,753 रुपये कम किया गया है।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार, 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेली सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को समय की बचत के साथ धाम तक पहुंचने का एक सुविधाजनक विकल्प भी मिलेगा।

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *