ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, फाटा-बड़ासू मार्ग पर खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत..

ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, फाटा-बड़ासू मार्ग पर खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत..

 

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें डंपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फाटा-बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली क्षेत्र के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमों को मौके पर भेजा। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:43 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली कि तरसाली के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और कठिन परिस्थितियों के बीच बचाव दलों ने कई घंटे तक अभियान चलाया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो लोग सवार थे, जिनमें से दोनों की मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम ने करीब 45 वर्षीय संजय राणा सहित दूसरे मृतक मोहन के शव को खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

कई घंटों तक चला रेस्क्यू अभियान..

गहरी खाई और रात के समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अभियान पूरा किया और दोनों शवों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया था। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना पर दुख जताते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *