उत्तराखंड में नौकरी का बड़ा अवसर! 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार..

उत्तराखंड में नौकरी का बड़ा अवसर! 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार..

चार शहरों में लगेंगे विशेष रोजगार मेले..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर सरकार जल्द बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। तकनीकी शिक्षा विभाग अगले चार महीनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चार रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। सरकार ने इन मेलों के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। रोजगार मेलों का आयोजन श्रीनगर, देहरादून, काशीपुर और अल्मोड़ा में प्रस्तावित है। इनमें देश की बड़ी कंपनियों के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों और विभिन्न निजी संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कोशिश है कि युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल के अनुसार नौकरी के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ पासआउट युवाओं को भी मिलेगा मौका

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को रोजगार मेलों की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आयोजनों का लाभ केवल पॉलीटेक्निक, आईटीआई और इंजीनियरिंग संस्थानों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। पढ़ाई पूरी कर चुके युवा भी इन रोजगार मेलों में हिस्सा ले सकेंगे। इससे उन युवाओं को भी कंपनियों तक सीधे पहुंचने का अवसर मिलेगा, जो प्रशिक्षण या डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं।

गांवों के युवाओं पर भी रहेगा विशेष फोकस

सरकार की योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी प्राथमिकता में है। इसके लिए युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण निःशुल्क कराया जाएगा। पंजीकरण शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मेलों में भाग लेने का मौका मिल सकेगा। इन रोजगार मेलों में तकनीकी शिक्षा विभाग के अलावा विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी सहयोग करेंगे। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं तक रोजगार के अवसर पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।सरकार के मुताबिक, प्रदेश में अब तक करीब 42 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। अब नए रोजगार मेलों के जरिए चार महीनों में 10 हजार और युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि इन आयोजनों से उत्तराखंड के युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार के विकल्प तो मिलेंगे ही, साथ ही देश की बड़ी कंपनियों में भी करियर बनाने का रास्ता खुलेगा। रोजगार मेलों में कंपनियों और नौकरी तलाश रहे युवाओं के बीच सीधे संवाद और चयन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा।

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *