ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, एससीईआरटी-डायट के लिए बनेगा अलग कैडर..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, एससीईआरटी-डायट के लिए बनेगा अलग कैडर..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अब अलग-अलग कैडर गठित करने की तैयारी है। इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को कार्मिक और वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के अनुसार अलग कैडर को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर उसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। वर्तमान में एससीईआरटी और डायट में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति या तबादले के माध्यम से तैनाती दी जाती है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग पर भी इसका असर पड़ता है, जहां पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत एससीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों के साथ ही अपर निदेशक और निदेशक के पद शामिल होंगे। वहीं, डायट में प्रवक्ता, उप प्राचार्य और प्राचार्य के पद प्रस्तावित हैं। अलग कैडर बनने के बाद डायट में अकादमिक संवर्ग के अधिकारियों और शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। दूसरी ओर एससीईआरटी में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए अधिकारियों के पद निर्धारित किए जाएंगे। इससे दोनों संस्थानों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक स्पष्ट ढांचा तैयार हो सकेगा।

अलग नियमावली के तहत होगी भर्ती

नई व्यवस्था लागू होने के बाद एससीईआरटी और डायट के पदों पर नियुक्ति के लिए अलग नियमावली तैयार की जाएगी। इसके बाद इन संस्थानों के लिए आवश्यक शिक्षकों और अधिकारियों की भर्ती इसी कैडर के तहत की जा सकेगी। एससीईआरटी निदेशक के अनुसारअलग कैडर से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। पूर्व में उठाई गई आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है। अब प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Posts

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..   उत्तराखंड: निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..

 जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं को राहत देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *