ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर।

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित बचाव दल सक्रिय हो गए। हादसे में सभी 6 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

  • Related Posts

    श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

    श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

    उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

    उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *