उत्तराखंड के NCC कैडेटों का कमाल: 5,200 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अखिल भारतीय बालक एवं बालिका पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड निदेशालय के तीन कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। कठिन पर्वतीय चुनौतियों का सामना करते हुए इन कैडेटों ने हिमाचल प्रदेश स्थित माउंट देव टिब्बा अभियान के दौरान करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जगतसुख चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया।

यह अभियान 4 जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। देशभर से चयनित एनसीसी कैडेटों ने इसमें भाग लिया और कठिन मौसम के बीच अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और पर्वतारोहण कौशल का प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड निदेशालय के कैडेटों ने 18 जून की सुबह करीब चार बजे टेंटा बेस कैंप से शिखर की ओर चढ़ाई शुरू की। दुर्गम रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को पार करते हुए उन्होंने सफलतापूर्वक जगतसुख चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि ने राज्य के एनसीसी कैडेटों की मेहनत, प्रशिक्षण और टीम भावना को नई पहचान दिलाई।

इस अभियान में उत्तराखंड निदेशालय की ओर से 11 यूके बटालियन NCC, दून विश्वविद्यालय की कैडेट सायशा पंवार, 84 यूके बटालियन NCC की कैडेट नैना देवी तथा 1 यूके एयर स्क्वाड्रन NCC, देहरादून के एसयूओ हिमांशु सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।

कैडेटों की इस सफलता पर उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय और संबंधित इकाइयों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने इसे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उनका कहना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *