बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग करने वाला श्रद्धालु पकड़ा गया, पुलिस ने की कार्रवाई

बदरीनाथ धाम: मंदिर की सुरक्षा, धार्मिक मर्यादा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में एक श्रद्धालु को मंदिर के गर्भगृह के भीतर स्पाई कैमरे की मदद से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार जांच में व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे के रूप में हुई, जो मुंबई के नोहर रोड का निवासी बताया गया है। आरोप है कि वह मंदिर प्रशासन के स्पष्ट प्रतिबंधों के बावजूद गर्भगृह क्षेत्र में गुप्त कैमरे से रिकॉर्डिंग कर रहा था। यह कृत्य मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का उल्लंघन माना गया।

मामले की जानकारी मिलते ही चमोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया। इसके साथ ही उसके पास मौजूद गर्भगृह से संबंधित सभी वीडियो और फोटो मौके पर ही हटवाए गए, ताकि मंदिर की गोपनीयता और धार्मिक मर्यादा सुरक्षित रह सके।

चमोली पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। विशेष रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *