पशु चिकित्सा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती का ऐलान, 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन..

पशु चिकित्सा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती का ऐलान, 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में 20 पद सामान्य भर्ती के हैं, जबकि पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के तहत शामिल किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में जरूरी सुधार करने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता
पशु चिकित्सा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक उपाधि होना आवश्यक है। आयोग ने इस भर्ती में समकक्ष योग्यता के रूप में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस (BVSc) सहित कुल 15 डिग्रियों को मान्यता दी है। समकक्ष डिग्रियों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में उपलब्ध है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 16.36 रुपये शुल्क देना होगा। अनाथ बच्चों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

 

 

Related Posts

त्योहारी बाजार पर खाद्य विभाग की नजर, हल्द्वानी-रामनगर में छापेमारी कर लिए गए सैंपल..

त्योहारी बाजार पर खाद्य विभाग की नजर, हल्द्वानी-रामनगर में छापेमारी कर लिए गए सैंपल..     उत्तराखंड: रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए नैनीताल जिले में खाद्य पदार्थों की…

नेपाल-चीन सीमा पर विनाशकारी बाढ़, 165 शव बरामद, 1500 लोगों की तलाश जारी..

नेपाल-चीन सीमा पर विनाशकारी बाढ़, 165 शव बरामद, 1500 लोगों की तलाश जारी..         उत्तराखंड: नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने सीमावर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *