ब्रेकिंग न्यूज़

धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में बढ़ा न्यूनतम वेतन, श्रमिकों को मिला पड़ोसी राज्यों से ज्यादा फायदा

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित असंतोष को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब यहां उद्योगों और इंजीनियरिंग इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया गया है, जो कई पड़ोसी राज्यों से भी अधिक हो गया है।

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने यह निर्णय श्रमिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए लिया। दरअसल, उधम सिंह नगर जिले में श्रमिक संगठनों ने वेतन वृद्धि को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी दी थी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो औद्योगिक अशांति की स्थिति बन सकती है।

जिलाधिकारी की रिपोर्ट और श्रम विभाग की सिफारिश के बाद सरकार ने तेजी से कार्रवाई की। यह भी सामने आया कि करीब 20 साल पुरानी अधिसूचना के चलते मजदूरों की आय में बढ़ोतरी नहीं हो पाई थी, जबकि जीवनयापन की लागत लगातार बढ़ रही थी। इससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एक त्रिपक्षीय समिति का गठन किया, जिसमें श्रमिक, नियोक्ता और प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल थे। समिति की बैठक 27 अप्रैल को हुई और उसकी सिफारिशों को मुख्यमंत्री ने तुरंत मंजूरी दे दी। इसके बाद नई वेतन दरें जारी कर दी गईं।

इस फैसले से न केवल श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि राज्य में औद्योगिक शांति बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Related Posts

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..       उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ घाटी में स्थित मां कालीशिला का धाम धार्मिक आस्था,…

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी..

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी.. 14 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी..         उत्तराखंड: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *