ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित..

ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित..

 

 

 

 

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीटी सभागार में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्राओं में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं के साथ ही विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी बालिकाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं का समाज और राष्ट्र के विकास में अहम योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और उनकी प्रतिभा व क्षमताओं को पहचानने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने सपनों को साकार करने के साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी सफलता को मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत मानें। उन्होंने छात्राओं से निरंतर मेहनत करने, नए लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षित और सशक्त बेटियां विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। कार्यक्रम के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

 

 

Related Posts

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..   उत्तराखंड: निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..

 जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं को राहत देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *