ब्रेकिंग न्यूज़

कोटद्वार की लंबित परियोजनाओं पर ऋतु खण्डूड़ी की CM धामी से चर्चा..

ब्रेकिंग न्यूज़

कोटद्वार की लंबित परियोजनाओं पर ऋतु खण्डूड़ी की CM धामी से चर्चा..

 

उत्तराखंड: कोटद्वार को जिला बनाने की मांग एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सीएम आवास पर उनसे मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने के साथ ही मोटर नगर में लंबे समय से लंबित मल्टीलेवल पार्किंग के मामले का समाधान करने का आग्रह किया। सीएम से मुलाकात के दौरान ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार की भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति का उल्लेख करते हुए इसे जिला बनाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रमुख प्रवेश द्वार है और यहां लगातार बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जिला बनाए जाने से लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

उनके अनुसार, कोटद्वार को जिला बनाने से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने सीएम का ध्यान क्षेत्र की जरूरतों की ओर आकर्षित किया। बैठक में कोटद्वार के मोटर नगर में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का मामला भी चर्चा में रहा। यह परियोजना लंबे समय से लंबित है। विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए इसके समाधान और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मोटर नगर में पार्किंग से जुड़ी समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इस परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया गया।

नए बस अड्डे के लोकार्पण के लिए CM को न्योता
ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कोटद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने क्षेत्र में नवनिर्मित बस अड्डे के लोकार्पण के साथ ही पूरी हो चुकी अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन करने और नई योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए सीएम से कार्यक्रम तय करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लगातार राज्य सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। क्षेत्र की जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। सीएम के साथ मुलाकात में प्रदेश के अन्य समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, कोटद्वार को जिला बनाने और मोटर नगर की पार्किंग परियोजना पर सरकार की ओर से किसी अंतिम निर्णय की जानकारी नहीं दी गई है।

Related Posts

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..   उत्तराखंड: निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..

 जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं को राहत देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *