चंपावत में अनियंत्रित कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 3 घायल..

 

चंपावत में अनियंत्रित कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 3 घायल..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनलेख क्षेत्र में खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने हादसे के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम चंपावत को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए दुर्घटना की परिस्थितियों, संभावित कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

पहाड़ी सड़कों पर सावधानी की अपील

हादसे के बाद चंपावत पुलिस ने पहाड़ी मार्गों पर वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मोड़ और ढलान वाले रास्तों पर वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखें। खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 के माध्यम से पुलिस की मदद ली जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।..

 

 

  • Related Posts

    केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

    केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

    कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

    कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *