आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी, बच्चों के लिए होंगे विशेष आयोजन..

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी, बच्चों के लिए होंगे विशेष आयोजन..

 

 

उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीकोट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रमों के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। रेखा आर्या ने कहा कि जिले के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का मकसद आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण परिवारों से और मजबूत तरीके से जोड़ना है। साथ ही पात्र लोगों तक महिला एवं बाल विकास विभाग और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रमों में अभिभावकों और ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, महिला समूहों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी आयोजन से जोड़ा जाए, ताकि योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंच सके।

योजनाओं की जानकारी के साथ लाभार्थियों से होगा सीधा संवाद

कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गोद भराई, जन्मोत्सव और अन्य राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं से संबंधित जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी लेने तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।

खेलकूद और जागरूकता गतिविधियां भी होंगी

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रमों के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, कला, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित करने की भी योजना है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बाल संरक्षण और बाल विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। रेखा आर्या ने कहा कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रचार-प्रसार से जुड़ी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..     उत्तराखंड: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 23…

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..     उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *