ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस व्यवस्था में फेरबदल, 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी..

ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस व्यवस्था में फेरबदल, 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी..

 

उत्तराखंड: देहरादून जिले की पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का असर शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों की पुलिस चौकियों पर भी देखने को मिलेगा। तबादला सूची के अनुसार आशारोड़ी चौकी के प्रभारी विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। आराघर चौकी की कमान संभाल रहे अश्वनी बलोनी को ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी में तैनात किया गया है। जबकि त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की है। इस फेरबदल में पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में भेजा गया है। अन्य उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *