मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन मोड, लापरवाही पर CMS निलंबित..

मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन मोड, लापरवाही पर CMS निलंबित..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सुबोध उनियाल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। टिहरी के बाद अब उन्होंने पौड़ी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि अस्पताल में करोड़ों रुपये की सीटी स्कैन मशीन, जो वर्ष 2022 से खराब पड़ी थी, उसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय खुले में छोड़ दिया गया था। लंबे समय तक उचित देखभाल न होने के कारण मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. विजयेंद्र भारद्वाज और पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निलंबित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने उस समय के संबंधित उच्च अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने तत्कालीन महानिदेशक (DG), संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक से इस प्रकरण में स्पष्टीकरण तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने के बाद उसे ठीक कराने के बजाय लंबे समय तक खुले में ही रखा गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उस समय दावा किया गया था कि मशीन के एक हिस्से में तकनीकी समस्या आई है और जल्द ही उसे ठीक कर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी, लेकिन समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप महंगी मशीन पूरी तरह अनुपयोगी हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। सरकार के इस सख्त रुख को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Related Posts

पहाड़ का वह सपूत जिसने दुनिया में लहराया भारत का परचम, जसपाल राणा की प्रेरक कहानी..

पहाड़ का वह सपूत जिसने दुनिया में लहराया भारत का परचम, जसपाल राणा की प्रेरक कहानी..   उत्तराखंड: भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को अपना एक अनमोल सितारा…

हल्द्वानी बनेगा खेल विमर्श का केंद्र, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आज होगा आगाज़..

हल्द्वानी बनेगा खेल विमर्श का केंद्र, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आज होगा आगाज़..     उत्तराखंड: उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और युवाओं में खेल संस्कृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *