THDC टनल हादसा- 10 श्रमिकों की मौत, सभी लापता मजदूरों के शव बरामद..

THDC टनल हादसा- 10 श्रमिकों की मौत, सभी लापता मजदूरों के शव बरामद..

 

उत्तराखंड: चमोली जिले में निर्माणाधीन THDC टनल में 13 अगस्त की शाम हुए हादसे के बाद चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे और लापता चल रहे दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए हैं। इस हादसे में कुल 10 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन टनल में एचसीसी कंपनी की ओर से काम किया जा रहा था। 13 अगस्त की शाम पानी का रिसाव होने के साथ भूस्खलन हुआ, जिससे टनल के भीतर काम कर रहे करीब 22 श्रमिक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, हादसे में 10 श्रमिकों की जान चली गई। शुरुआती चरण में 19 श्रमिकों को टनल से बाहर निकाला गया था, जिनमें 12 घायल श्रमिक और सात मृतक शामिल थे। इसके बाद 17 अगस्त को एक और शव बरामद किया गया, जबकि 18 अगस्त को अभियान के दौरान दो और श्रमिकों के शव निकाले गए।

हादसे में सुरक्षित निकाले गए श्रमिक
सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों में सुनील दीवान निवासी छत्तीसगढ़, हारबिल गुड़िया निवासी झारखंड, कमड़ा निवासी झारखंड, निस्तर भिंगरा निवासी झारखंड, विनोद रावना निवासी झारखंड, दीना बेगरा निवासी झारखंड, खेला राम बिसरा निवासी झारखंड, सुबेग सिंह निवासी पंजाब, तिलकराज निवासी हिमाचल प्रदेश, पेन सिंह निवासी छत्तीसगढ़, रोहित पाण्डे निवासी बिहार और गोविन्दो मंडाल निवासी पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक
मृतकों की पहचान प्रदीप पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल, जितेन्द्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश, मुकेश सिंह निवासी चमोली, दुर्लभ शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश, विजय हंसदा निवासी उत्तर प्रदेश, लोकेश्वर निवासी छत्तीसगढ़, भुनेश्वर निवासी छत्तीसगढ़, देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़, लुकास टोपनो निवासी झारखंड और चेतन पोयाम निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।लुकास टोपनो और चेतन पोयाम के शव 18 अगस्त को बरामद किए गए। इसके साथ ही टनल हादसे में लापता सभी श्रमिकों की तलाश पूरी हो गई और खोज एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।

Related Posts

22 दिनों में स्वाइन फ्लू के 31 केस, उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी..

22 दिनों में स्वाइन फ्लू के 31 केस, उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी..     उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा एच1एन1 ने दस्तक दे दी…

द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा आज से बहाल, ट्रॉली संचालन का बदला समय..

द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा आज से बहाल, ट्रॉली संचालन का बदला समय..   उत्तराखंड: जनसुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई मद्महेश्वर धाम की यात्रा 19…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *