ब्रेकिंग न्यूज़

नौ और दस मई की प्रवक्ता परीक्षाएं स्थगित, आयोग जल्द करेगा नई तिथि का ऐलान..

ब्रेकिंग न्यूज़

नौ और दस मई की प्रवक्ता परीक्षाएं स्थगित, आयोग जल्द करेगा नई तिथि का ऐलान..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती से जुड़ी दो प्रमुख परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द ही अलग से जारी की जाएंगी। जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) समूह-ग, सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत मई महीने में दो विषयों की परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इसमें 9 मई को प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और 10 मई को प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि, अब इन दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षाओं के आयोजन को लेकर संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। इससे पहले जारी परीक्षा कैलेंडर में इन परीक्षाओं का उल्लेख किया गया था, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी उसी अनुसार कर रहे थे। परीक्षाओं के स्थगित होने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की तैयारी की रणनीति पर असर पड़ सकता है। हालांकि, आयोग ने संकेत दिए हैं कि नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें, ताकि नई परीक्षा तिथि से जुड़ी किसी भी अपडेट को समय पर प्राप्त किया जा सके।

 

 

Related Posts

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..       उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ घाटी में स्थित मां कालीशिला का धाम धार्मिक आस्था,…

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी..

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी.. 14 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी..         उत्तराखंड: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *