ब्रेकिंग न्यूज़

कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..

ब्रेकिंग न्यूज़

टिहरी जनपद के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्यासी के पास खड़े सरियों से लदे एक ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक सामने आने पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे ट्रक से टकरा गया। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में बुरी तरह फंसी महिला, धूमा देवी (55), पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह, को टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन काटकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

Related Posts

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..       उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ घाटी में स्थित मां कालीशिला का धाम धार्मिक आस्था,…

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी..

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी.. 14 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी..         उत्तराखंड: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *