ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, SIR के तहत आज से शुरू हुई सत्यापन प्रक्रिया..

ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, SIR के तहत आज से शुरू हुई सत्यापन प्रक्रिया..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत बुधवार से नए मतदाताओं को जोड़ने और छूटे पात्र लोगों को सूची में शामिल करने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में अब तक की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, प्री-SIR प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की मतदाता सूची में 3.63 लाख नए नाम जोड़े गए, जबकि करीब 7.73 लाख नाम हटाए गए। इसके बाद जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 के बीच SIR प्रक्रिया के तहत 4,34,620 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 17.05 लाख नाम सूची से हटाए गए।

अब सूची से हटाए गए नामों का फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर संबंधित लोगों की जानकारी और मतदाता सूची में दर्ज विवरण का मिलान करेंगे। यदि सत्यापन के दौरान यह सामने आता है कि कोई पात्र व्यक्ति गलती से मतदाता सूची से बाहर हो गया है, तो उसका फॉर्म-6 भरवाकर नाम दोबारा शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी लिए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मामले में BLO की ओर से फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट पर संबंधित दोनों BLO के हस्ताक्षर भी जरूरी होंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करने के साथ यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। निर्वाचन विभाग का कहना है कि SIR के दौरान मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा। अभियान पूरा होने के बाद पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने और अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

 

Related Posts

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..   उत्तराखंड: निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..

 जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं को राहत देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *