दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल – ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, ईस्ट जोन का विशाल स्कोर..

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनलईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, ईस्ट जोन का विशाल स्कोर…

 

 

चेन्नई। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। पहले दिन 111 रन पर नाबाद लौटे किशन ने दूसरे दिन 270 गेंदों में 200 रन पूरे किए। उनकी पारी में 26 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

कुशाग्र ने भी जड़ा शानदार शतक

ईशान किशन को कुमार कुशाग्र का शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर ईस्ट जोन की पारी को मजबूती दी। कुशाग्र ने भी अपना शतक पूरा किया और 101 रन की पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज

ईशान किशन का दोहरा शतक दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में खास उपलब्धि है। वह फाइनल में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रमण लांबा, अंशुमान गायकवाड़, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल यह कारनामा कर चुके हैं।

ईस्ट जोन ने बनाया 700 के पार स्कोर

ईस्ट जोन की बल्लेबाजी के सामने साउथ जोन के गेंदबाज बेअसर नजर आए। ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। किशन की बड़ी पारी और कुशाग्र के शतक ने टीम को मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

किशन की पारी ने बदला मैच का रुख

फाइनल में ईशान किशन की पारी न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि रही, बल्कि इससे ईस्ट जोन को साउथ जोन पर दबाव बनाने में बड़ी मदद मिली। किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया और अब साउथ जोन के सामने मुकाबला बचाने की बड़ी चुनौती है।

Related Posts

एशिया कप पर फिर भारत का कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से दी मात..

एशिया कप पर फिर भारत का कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से दी मात..     देश-विदेश: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में शानदार…

बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत..

बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत..     उत्तराखंड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *