ब्रेकिंग न्यूज़

छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक..

ब्रेकिंग न्यूज़

छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक..

 

 

उत्तराखंड: पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना होगा। ओटीआर नंबर मिलने के बाद इसी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। छात्रवृत्ति की रकम विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है। विद्यार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्रवृत्ति की राशि आने तक उनका बैंक खाता सक्रिय रहे। आवेदन करते समय छात्रों को अपनी श्रेणी और संबंधित छात्रवृत्ति योजना का सही विकल्प चुनने की सलाह दी गई है। ओटीआर रजिस्ट्रेशन और आधार सीडिंग से जुड़ी जानकारी के लिए विभाग की ओर से मार्गदर्शी वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं।

संस्थानों को भी करनी होगी मदद

विभाग ने शिक्षण संस्थानों से कहा है कि वे पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में जरूरी सहयोग दें। साथ ही संस्थानों को प्राप्त आवेदनों का सत्यापन भी समय पर पूरा करना होगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अंतिम तारीख के बाद लंबित न रहे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर विद्यार्थी समाज कल्याण विभाग के आईटी सेल से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 18001804236 टोल फ्री नंबर और 6395221188 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते OTR रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति आवेदन पूरा कर लें, ताकि पात्र छात्र योजना के लाभ से वंचित न हों।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *