ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संभाली संवैधानिक जिम्मेदारी..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संभाली संवैधानिक जिम्मेदारी..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ने के साथ हुई। डॉ. बिसेन की नियुक्ति के बाद अब वह उत्तराखंड के संवैधानिक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है। 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में जन्मे डॉ. ढाल सिंह बिसेन पेशे से चिकित्सक और कृषक हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे बिसेन ने मध्य प्रदेश की राजनीति में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।वह वर्ष 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने राज्य सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा और जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया। मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस की ओर से नवनियुक्त राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोक भवन पहुंचने पर भी अधिकारियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. बिसेन के राज्यपाल पद की शपथ लेने के साथ उत्तराखंड में उनके कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

 

 

 

Related Posts

चंपावत को आदर्श जिला बनाने पर जोर, सीएम धामी ने 16 विकास कार्यों का किया शुभारंभ..

चंपावत को आदर्श जिला बनाने पर जोर, सीएम धामी ने 16 विकास कार्यों का किया शुभारंभ..         उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने एक…

अब नए अंदाज में दिखेगी उत्तराखंड पुलिस, मोनोग्राम और ध्वज बदलने की तैयारी..

अब नए अंदाज में दिखेगी उत्तराखंड पुलिस, मोनोग्राम और ध्वज बदलने की तैयारी..       उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आ सकती है। पुलिसकर्मियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *