केदारनाथ पहुंचे कैलाश खेर, बाबा केदार के दर्शन कर मांगी देश की खुशहाली

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। धाम पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

उनके आगमन पर मंदिर समिति और केदार सभा के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और वहां के आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया।

गायक ने यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों, तीर्थ पुरोहितों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धाम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

कैलाश खेर ने कहा कि केदारनाथ की पवित्र धरती पर पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यहां का दिव्य और आध्यात्मिक माहौल हर श्रद्धालु के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आता है।

Related Posts

बारिश से क्षतिग्रस्त पुल का गणेश जोशी ने लिया जायजा..

बारिश से क्षतिग्रस्त पुल का गणेश जोशी ने लिया जायजा.. एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश..       उत्तराखंड: चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के…

बाइक की डिलीवरी लेकर निकला था Aashu UK Rider, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा..

बाइक की डिलीवरी लेकर निकला था Aashu UK Rider, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा..     उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग से जुड़े वीडियो के लिए पहचान बनाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *