मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग…

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का शुभारंभ किया। योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।

इन परीक्षाओं की मिलेगी तैयारी

योजना में UPSC, राज्य PSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET की तैयारी के लिए भी ऑनलाइन मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पहले चरण में 11 हजार छात्रों को लाभ

योजना के पहले चरण में करीब 11 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलने की जानकारी है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के युवाओं को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।

आर्थिक स्थिति नहीं बनेगी बाधा

निःशुल्क कोचिंग से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो महंगी निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते। सरकार का कहना है कि योजना के जरिए युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा।

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *