पर्यटन सीजन में राहत, मसूरी मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगा छुटकारा..

पर्यटन सीजन में राहत, मसूरी मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगा छुटकारा..

 

उत्तराखंड: मसूरी आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के प्रयासों के तहत एक अहम कदम उठाया गया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के पास बनाए गए नवनिर्मित वैली ब्रिज को शुक्रवार देर शाम आम जनता के लिए खोल दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल का उद्घाटन कर इसे यातायात के लिए समर्पित किया। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और सैलानियों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के तौर पर स्थायी पुल के निर्माण तक राहत देने के लिए इस अस्थायी वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह पुल ट्रैफिक फ्लो को सुचारु करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना सराहनीय है। उन्होंने भरोसा जताया कि ब्रिज के शुरू होने से न केवल जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम भी बनेगी। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क और यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए मसूरी के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 1000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित करने की योजना पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थलों की पहचान भी की जा रही है, ताकि सड़कों पर लगने वाले जाम को कम किया जा सके। वैली ब्रिज के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के लिए राहत भरा कदम बताते हुए स्वागत किया। उनका मानना है कि पर्यटन सीजन के बीच यह पहल मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

 

Related Posts

कैंची धाम में जाम कम करने की तैयारी, दूनीखाल-रातीघाट मार्ग का होगा पुनर्निर्माण..

कैंची धाम में जाम कम करने की तैयारी, दूनीखाल-रातीघाट मार्ग का होगा पुनर्निर्माण..     उत्तराखंड: कुमाऊं क्षेत्र की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए राहत भरी…

गांवों में रोजगार का नया रास्ता, उत्तराखंड में सामुदायिक होम स्टे नीति लागू..

गांवों में रोजगार का नया रास्ता, उत्तराखंड में सामुदायिक होम स्टे नीति लागू..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियों के लगातार विस्तार के बीच राज्य सरकार अब ग्रामीण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *