केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां तेज, डीजीसीए की बैठक के बाद होगा फैसला..

केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां तेज, डीजीसीए की बैठक के बाद होगा फैसला..

 

 

उत्तराखंड: मानसून के चलते अस्थायी रूप से बंद चल रही केदारनाथ धाम की हेली सेवा को एक बार फिर शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। संभावित तौर पर 15 सितंबर से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जा सकता है। इस संबंध में 14 अगस्त को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अधिकारियों के मुताबिक बैठक में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें केदारनाथ हेली सेवा के साथ चारधाम चार्टर्ड सेवा दोबारा शुरू करने को लेकर चर्चा होगी। अंतिम निर्णय डीजीसीए की अनुमति और मौसम की परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।

इस साल 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा शुरू कर दी गई थी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी स्थित हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियां श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध करा रही थीं। मानसून को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून तक उड़ान संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से केदारनाथ के लिए हेली सेवा स्थगित कर दी गई। पहले चरण की चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा के जरिए करीब 1.37 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। धाम के लिए हेली सेवा की मांग लगातार बनी हुई है। यही कारण है कि बुकिंग पोर्टल खुलने के बाद कुछ ही समय में बड़ी संख्या में सीटें बुक हो जाती हैं।अब सभी की निगाहें 14 अगस्त को होने वाली बैठक पर टिकी हैं। यदि डीजीसीए से हरी झंडी मिलती है और मौसम अनुकूल रहता है, तो 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो सकता है।

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *