ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर लिस्ट को लेकर उत्तराखंड में बड़ा अपडेट, SIR के बाद फाइनल सूची जारी..

ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर लिस्ट को लेकर उत्तराखंड में बड़ा अपडेट, SIR के बाद फाइनल सूची जारी..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। शनिवार, 3 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम सूची में प्रदेश के कुल 71,58,949 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर कराया गया था। अंतिम मतदाता सूची में 34,21,036 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 3 है। सूची में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1,22,892 मतदाता भी दर्ज हैं।

ड्राफ्ट सूची के मुकाबले बढ़ी मतदाताओं की संख्या
राज्य में SIR की प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 71,33,785 मतदाता थे। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने तथा उनके निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई है। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक अब प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 71,58,949 हो गई है।

1.29 लाख से ज्यादा नए मतदाता शामिल
SIR के दौरान प्राप्त आवेदनों और दावों की जांच के बाद 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, नियमों के अनुसार अपात्र पाए गए नामों को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से अब ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

 

Related Posts

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..

 धामी सरकार की श्रमिक स्वास्थ्य योजना की यूपी में चर्चा, 60 हजार मजदूरों को मिल चुका लाभ..   उत्तराखंड: निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..

 जंगल से चारा लाने की मजबूरी होगी कम, घस्यारी योजना से हजारों महिलाओं को राहत..       उत्तराखंड: उत्तराखंड में पशुपालकों और ग्रामीण महिलाओं को राहत देने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *