ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, कॉर्बेट में 70 नई जिप्सियों का होगा पंजीकरण..

ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, कॉर्बेट में 70 नई जिप्सियों का होगा पंजीकरण..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड की महिलाओं को पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालाढूंगी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके तहत पर्यटन सत्र 2026-27 में महिलाओं की 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। इस फैसले से स्थानीय महिलाओं को पर्यटन व्यवसाय से जुड़कर स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। सीएम ने समारोह में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कुल छह घोषणाएं कीं। इनमें कॉर्बेट में महिला जिप्सियों के पंजीकरण के अलावा कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उनके सम्मान और सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है।

कालाढूंगी को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सीएम की अन्य घोषणाओं में कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण, क्षेत्र में 200 नए विद्युत पोल स्थापित करना और ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में नई सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अलावा गोडापड़ाव बाईपास से ग्राम बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कालाढूंगी में आधुनिक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और आत्मविश्वास आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने अपने संबोधन में बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां को सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का साहस और हौसला हिमालय की तरह अडिग है। खेती-किसानी, पशुपालन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ महिलाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं का भी उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

 

 

Related Posts

देहरादून कैंट को मिली 23 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने कीं 8 बड़ी घोषणाएं..

देहरादून कैंट को मिली 23 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने कीं 8 बड़ी घोषणाएं..       उत्तराखंड: राजधानी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति…

मालसी चिड़ियाघर का बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ तेजस की हुई एंट्री, सीएम धामी ने किया शुभारंभ..

मालसी चिड़ियाघर का बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ तेजस की हुई एंट्री, सीएम धामी ने किया शुभारंभ..     उत्तराखंड:  मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को सफेद बाघ का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *