ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में निर्माणाधीन भवन के पास मिला व्यक्ति का शव..

ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में निर्माणाधीन भवन के पास मिला व्यक्ति का शव..

 

 

 

उत्तराखंड: रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार 26 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और काफी खून बहा हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान पंकज मित्तल (52) पुत्र पवन कुमार, निवासी पंजाब के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, अभी तक मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में इमारत से नीचे गिरा।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *