द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा आज से बहाल, ट्रॉली संचालन का बदला समय..

द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा आज से बहाल, ट्रॉली संचालन का बदला समय..

 

उत्तराखंड: जनसुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई मद्महेश्वर धाम की यात्रा 19 अगस्त से दोबारा शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा पर अस्थायी रोक लगाई थी। अब स्थिति की समीक्षा के बाद यात्रा संचालन की अनुमति दे दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी नए आदेश में 7 अगस्त को यात्रा स्थगित करने के लिए जारी किए गए आदेश को निरस्त कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ की जांच रिपोर्ट के साथ पुलिस, लोक निर्माण विभाग, तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट व सुझावों के आधार पर यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर ट्रॉली संचालन के लिए निर्धारित समय में बदलाव किया गया है। अब ट्रॉली सुबह 6:30 बजे से 9 बजे तक, इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी। सुबह 9 से 10:30 बजे और दोपहर 1 से 2:30 बजे के बीच ट्रॉली का संचालन बंद रहेगा। इन अंतरालों में व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

यात्रा मार्ग पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

यात्रा दोबारा शुरू होने के साथ प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत रखने का फैसला किया है। मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों की सहायता की जाएगी। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और खोज एवं बचाव दलों को भी अलर्ट रखा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

 

Related Posts

22 दिनों में स्वाइन फ्लू के 31 केस, उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी..

22 दिनों में स्वाइन फ्लू के 31 केस, उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी..     उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा एच1एन1 ने दस्तक दे दी…

THDC टनल हादसा- 10 श्रमिकों की मौत, सभी लापता मजदूरों के शव बरामद..

THDC टनल हादसा- 10 श्रमिकों की मौत, सभी लापता मजदूरों के शव बरामद..   उत्तराखंड: चमोली जिले में निर्माणाधीन THDC टनल में 13 अगस्त की शाम हुए हादसे के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *