बीकेटीसी में सीईओ पद पर अंतरिम व्यवस्था, रुद्रप्रयाग डीएम को अतिरिक्त जिम्मेदारी..

बीकेटीसी में सीईओ पद पर अंतरिम व्यवस्था, रुद्रप्रयाग डीएम को अतिरिक्त जिम्मेदारी..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से ठीक पहले बद्री-केदार मंदिर समिति में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पद का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सौंप दिया है। यात्रा की तैयारियों के बीच यह कदम व्यवस्थाओं को मजबूत और समय पर पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। आपको बता दे कि पूर्व मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। इसके बाद से ही नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। चारधाम यात्रा की तिथियां नजदीक आते ही इस पद को भरना जरूरी हो गया था, क्योंकि बद्री-केदार मंदिर समिति के अंतर्गत आने वाले मंदिरों की व्यवस्थाएं इसी पद के जरिए संचालित होती हैं।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा को लेकर पहले ही व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी माना गया। सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए कई पीसीएस अधिकारियों की ओर से भी दावेदारी की जा रही थी। वहीं, सरकार इस बार देश के बड़े मंदिरों की तर्ज पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को यह जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही थी। देश के प्रमुख मंदिरों जैसे महाकालेश्वर मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर में भी प्रशासनिक जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाती है। इसी तर्ज पर अब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार देकर यह जिम्मेदारी दी गई है, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। माना जा रहा है कि यह निर्णय यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *