ब्रेकिंग न्यूज़

टिहरी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री, गंदगी देख लगाई फटकार..

ब्रेकिंग न्यूज़

टिहरी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री, गंदगी देख लगाई फटकार..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को टिहरी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा नाराजगी उस समय देखने को मिली जब मरीजों और तीमारदारों के लिए बने शौचालय बेहद गंदे और बदहाल स्थिति में पाए गए।

सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री उनियाल ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यह भी दोहराया कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभालने के बाद से ही मंत्री उनियाल लगातार सक्रिय हैं। इससे पहले उन्होंने देहरादून स्थित दून अस्पताल का भी निरीक्षण किया था, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सुधार के निर्देश दिए गए थे। सरकार का मानना है कि इस तरह के औचक निरीक्षणों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा बड़ा सम्मान, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी शुरू..

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा बड़ा सम्मान, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी शुरू..       उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नवंबर के पहले सप्ताह में वीवीआईपी…

HDA के एई पर 10 हजार का जुर्माना, RTI में भ्रामक जानकारी देने पर सूचना आयोग सख्त..

HDA के एई पर 10 हजार का जुर्माना, RTI में भ्रामक जानकारी देने पर सूचना आयोग सख्त..       उत्तराखंड: हरिद्वार में आवासीय कॉलोनियों के भू-उपयोग को व्यावसायिक किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *