भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का विवादास्पद बयान, सोशल मीडिया पर भड़का आक्रोश..

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का विवादास्पद बयान, सोशल मीडिया पर भड़का आक्रोश..

पीड़ित महिलाओं को ही दोषी ठहराने वाली टिप्पणी पर विपक्ष का हमला, “महिला विरोधी मानसिकता” का आरोप..

 

 

 

उत्तराखंड: भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के एक बयान ने पूरे राज्य में तूफान खड़ा कर दिया है। पत्रकार द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तराखंड के पर्वतीय राज्यों में पहले स्थान पर होने के सवाल पर दीप्ति रावत ने कहा, “उत्तराखंड में महिलाओं की संख्या अधिक है, इसलिए अपराध भी अधिक होते हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विपक्ष ने इसे महिला विरोधी तथा अत्यंत असंवेदनशील बताते हुए जोरदार निंदा की है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे “पीड़ित को ही दोष देने वाली घटिया सोच” करार दिया है।

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में देहरादून के पलटन बाजार (मछली बाजार) में दिनदहाड़े एक 23 वर्षीय युवती का चापड़ से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी थी और व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद रखीं। ऐसी घटनाओं के बावजूद दीप्ति रावत का बयान जनता में गुस्सा बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बयान को “कुतर्क”, “शर्मनाक” और “महिलाओं की सुरक्षा पर थप्पड़” बताया। कई ने पूछा कि क्या अपराध कम करने के लिए महिलाओं की आबादी घटाने का सुझाव दिया जा रहा है?

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *