चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू

चारधाम यात्रा पर जाने वाले कमर्शियल वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए इसे ऑनलाइन भी कर दिया गया है। पहले यह सुविधा केवल ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध थी, लेकिन अब वाहन स्वामी घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा के लिए कमर्शियल वाहनों का ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। अब तक कुल 8112 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है, जहां निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

ग्रीन कार्ड के लिए हल्के मोटर वाहनों के लिए 400 रुपये और मध्यम व भारी वाहनों के लिए 600 रुपये शुल्क तय किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में जरूरी दस्तावेज जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, मार्ग परमिट, कर जमा प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का लाइसेंस प्रस्तुत करना होगा।

दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद वाहन का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा, जिसके उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा।

Related Posts

पहाड़ का वह सपूत जिसने दुनिया में लहराया भारत का परचम, जसपाल राणा की प्रेरक कहानी..

पहाड़ का वह सपूत जिसने दुनिया में लहराया भारत का परचम, जसपाल राणा की प्रेरक कहानी..   उत्तराखंड: भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को अपना एक अनमोल सितारा…

हल्द्वानी बनेगा खेल विमर्श का केंद्र, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आज होगा आगाज़..

हल्द्वानी बनेगा खेल विमर्श का केंद्र, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आज होगा आगाज़..     उत्तराखंड: उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और युवाओं में खेल संस्कृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *