अब शिक्षक भी होंगे सम्मानित, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की नई पहल..

अब शिक्षक भी होंगे सम्मानित, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की नई पहल..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस वर्ष एक नई पहल की शुरुआत करते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत अंक दिलाने वाले विषयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। अब तक केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन पहली बार शिक्षकों के योगदान को भी औपचारिक रूप से सराहा जाएगा। बोर्ड की ओर से ऐसे शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल शिक्षकों के प्रयासों को मान्यता देना है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना भी है।

इस वर्ष के परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो हाईस्कूल (कक्षा 10) में 28.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 42.86 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 41.32 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी और 34.82 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी में सफल रहे हैं। खास बात यह रही कि कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक भी हासिल किए हैं। इन्हीं उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर बोर्ड अब संबंधित विषयों के शिक्षकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने की तैयारी में है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, ऐसे शिक्षकों की संख्या दो सौ या उससे अधिक हो सकती है, जिन्हें इस पहल के तहत चयनित किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तरह के सम्मान से शिक्षकों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का माहौल बनेगा, जिससे भविष्य में छात्रों के परिणाम और बेहतर हो सकेंगे।

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *