राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात..

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में खेल शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन से विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं भी प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में स्थापित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल शिक्षा, खेल विज्ञान और अनुसंधान की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म समेत कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। आने वाले समय में खेल प्रबंधन, स्पोर्ट्स कोचिंग, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन और अन्य आधुनिक विषयों को भी पाठ्यक्रमों में शामिल करने की योजना है। सरकार का मानना है कि यह विश्वविद्यालय राज्य में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ खेल अनुसंधान और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तकनीकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास और शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत प्रदेश के खेल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे न केवल युवाओं को खेल शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि उत्तराखंड को खेल और खेल विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान भी मिलेगी।

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *