उत्तराखंड में IFS अफसरों की नई तैनाती तय, CSB की बैठक में सूची पर लगी अंतिम मुहर..

उत्तराखंड में IFS अफसरों की नई तैनाती तय, CSB की बैठक में सूची पर लगी अंतिम मुहर..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई सिविल सर्विस बोर्ड (CSB) की बैठक में अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों को लेकर तैयार प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अंतिम सहमति बना ली गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से लंबित चल रही तबादला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। विभाग में अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था, लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते फैसला टलता रहा। इससे पहले भी बोर्ड बैठक के लिए तारीखें तय की गई थीं, लेकिन प्रस्तावित नामों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था।

अब नए प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय स्तर पर नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि आगामी सूची में वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार जारी होने वाली तबादला सूची पहले की तुलना में काफी व्यापक हो सकती है। इसमें वन मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक (CF) स्तर के अधिकारियों के नाम भी शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे कई वन प्रभागों के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) भी बदले जा सकते हैं।

वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण की वजह से इस सूची को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कई डिवीजनों में लंबे समय से अधिकारियों की तैनाती में बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में प्रशासनिक संतुलन बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की भी संभावना है। वन विकास निगम समेत कुछ महत्वपूर्ण संस्थानों में भी नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद जल्द ही तबादला सूची जारी होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अब सभी की नजर वन विभाग की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची पर है, जिसके जारी होने के बाद प्रदेशभर में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

 

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *