ब्रेकिंग न्यूज़

लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार; अलर्ट मोड पर राहत-बचाव एजेंसियां

ब्रेकिंग न्यूज़

भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

ऋषिकेश/हरिद्वार: उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

गंगा घाटों और नदी किनारे मौजूद लोगों को पानी के पास न जाने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की स्थिति में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

प्रशासन द्वारा नदी के बहाव और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई है।

प्रशासन की अपील

लोग नदी के तेज बहाव में जाने से बचें, गंगा किनारे वाहन खड़े न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Related Posts

चंपावत को आदर्श जिला बनाने पर जोर, सीएम धामी ने 16 विकास कार्यों का किया शुभारंभ..

चंपावत को आदर्श जिला बनाने पर जोर, सीएम धामी ने 16 विकास कार्यों का किया शुभारंभ..         उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने एक…

अब नए अंदाज में दिखेगी उत्तराखंड पुलिस, मोनोग्राम और ध्वज बदलने की तैयारी..

अब नए अंदाज में दिखेगी उत्तराखंड पुलिस, मोनोग्राम और ध्वज बदलने की तैयारी..       उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आ सकती है। पुलिसकर्मियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *